Sunday, May 18, 2025
HomeUncategorizedप्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है गया नगर निगम का यह छठ घाट,...

प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है गया नगर निगम का यह छठ घाट, स्थानीय लोग करते हैं व्यवस्था

गया नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं 05 में सूर्य मंदिर, गोविंदपुर में छठ पर्व पर निगम क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां निर्मित तालाब में अर्घ्य अर्पित करने आते हैं। यहां पर व्रतियों के लिए जितनी भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, उसमें स्थानीय लोगों का सर्वाधिक योगदान रहता है। यहां वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर स्थित यह छठ घाट प्रशासनिक दृष्टिकोण से उपेक्षित देखा जाता है। नगर निगम के द्वारा साफ सफाई कराई जाती है लेकिन जितनी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता यहां की जानी चाहिए उतना नहीं किया जाता है। वार्ड नं 04 के सफाईकर्मी को यहां साफ सफाई में लगाना पड़ता है। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी की गाड़ी केवल अवलोकन करने आती है लेकिन कुछ विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। निगम के किसी पदाधिकारी को न तो  यहां आते देखा जाता है और न तो मेयर व डिप्टी मेयर ही इधर का रुख करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है यह घाट प्रशासन की नजरों से ओझल है, बावजूद यहां के लोग अपनी क्षमता से कहीं अधिक सहयोग करते हैं। लोगों का कहना है कि निगम और जिला प्रशासन का सहयोग मिलेगा तो शहर का सर्वश्रेष्ठ छठ घाट के रूप में इसे विकसित और सुसज्जित किया जा सकता है।
2024 के छठ पर्व पर देखा गया कि काफी संख्या में दूरदराज से छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं का यहां आगमन हुआ। वर्ष में दो बार आयोजित होने छठ पर्व पर यहां प्रशासन की ओर से अपेक्षित सहयोग की उम्मीद लोग करते हैं। यहां न तो पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था दिखती है और न तो नगर निगम की ओर से अन्य घाटों की तुलना में सुविधाओं की व्यवस्था।

गया से देवव्रत मंडल प्यार विहार संवाददाता

RELATED ARTICLES

Most Popular