Tuesday, May 13, 2025
HomeUncategorizedयुवा वर्ग को पंडित नेहरू के आदर्शो पर चलने की है जरुरत...

युवा वर्ग को पंडित नेहरू के आदर्शो पर चलने की है जरुरत -ज्योत्सना

वज़ीरगंज के मध्य विद्यालय दखिनगांव में मनाई गई पूर्ब प्रधानमंत्री  चाचा नेहरू की 135 वी जयंती


वज़ीरगंज |भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और चाचा नेहरू के नाम से मशहूर पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135वी जयंती गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में विद्यालय प्रभारी ज्योत्सना शाही के देखरेख में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई |
जयंती समारोह में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने चाचा नेहरू की तश्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं इनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए इनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया |
छात्रों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी शिक्षिका ज्योत्सना शाही ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, जिन्हें  प्यार से चाचा नेहरू भी बुलाते थे|। 14 नवंबर को उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। चाचा नेहरू ने 1947 से 1964 तक देश का नेतृत्व किया| विभाजन और आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को आजादी के बाद के दौर में आगे बढ़ाया। आज के युवा वर्ग को इनके आदर्शो पर चलने की जरुरत है | इस दौरान विद्यालय के छात्र आकाश कुमार, सलोनी कुमारी, साक्षी कुमारी, लाडन कुमारी आदि बच्चों ने इनकी जीवनी का बखान किया एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत की |
इस मौके पर शिक्षिका मधु,शिक्षक रविरंजन कुमार, प्रभाकर कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राए उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular