Sunday, September 20, 2026
HomeBiharधांधर गांव में ताजिया जुलूस के दौरान करंट से 4 घायल, एक...

धांधर गांव में ताजिया जुलूस के दौरान करंट से 4 घायल, एक रेफर

बिजली तार की चपेट में आने से हादसा

वज़ीरगंज। प्रखंड के धांधर गांव में ताजिया घुमाने के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से चार लोग झुलस कर घायल हो गए।सभी घायलों को तुरंत वज़ीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद असगर को एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया गया। अन्य तीन घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
घटना से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जुलूस मार्ग पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Most Popular

error: Content is protected !!