Monday, May 12, 2025
HomeUncategorizedगया नगर निगम के सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभ का भुगतान...

गया नगर निगम के सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभ का भुगतान कैंप मोड में नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है

गया।नगर निगम में स्थापना संबंधित एक मुख्य समस्या थी सभी सेवा निवृत कर्मियों के सेवांत लाभ के भुगतान की।
बकाया सेवांत लाभ के भुगतान से संबंधित शिकायत लेकर आए दिन निगम के कर्मी नगर आयुक्त से मुलाकात करते थे।
उपरोक्त के आलोक में नगर आयुक्त ने निदेश दिया कि दिनांक 15 दिसंबर तक पिछले तीन साल 2020 से 2022 तक के सभी लंबित सेवा भुगतानों की स्वीकृति हो जानी चाहिए। 2022 तक लंबित भुगतान के स्वीकृति के पश्चात 2023 एवं 2024 का भुगतान किया जाना है।
उपरोक्त के आलोक में उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि कैंप मोड में लेखा शाखा एवं स्थापना शाखा के साथ समीक्षा करते हुए लंबित भुगतानों को निष्पादन कराएंगे।

आज दिनांक 02.12.2024 को गया नगर निगम के वर्ष 2020 तक के सभी सेवानिवृत कर्मियों के सेवांत लाभ का भुगतान उनके खाता में करने की स्वीकृति नगर आयुक्त महोदय द्वारा दी गई है।

वर्ष 21 एवं 22 में सेवानिवृत हुए कर्मियों को दो सप्ताह के अंदर उनके सेवांत लाभ का भुगतान कर दिया जाएगा। उसके पश्चात 2023 एवं 2024 के कर्मियों के सेवांत लाभ का भुगतान किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular