Friday, May 23, 2025
HomeUncategorizedबिहार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री एवं बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री...

बिहार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री एवं बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल  के जन्मदिन के शुभ अवसर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा विष्णु चरण चिन्ह और बुके देकर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी

गया।बिहार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री एवं बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल  के जन्मदिन के शुभ अवसर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा विष्णु चरण चिन्ह और बुके देकर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा यह विशेष दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सफलता लेकर आए, ऐसी हमारी मंगलकामना है.आपने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा और दूरदर्शिता से न केवल बिहार की जनता का विश्वास जीता है,बल्कि प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजस्व और भूमि सुधार जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी को आप जिस कुशलता और समर्पण से निभा रहे हैं, वह राज्य को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। आपका कर्मठ और सकारात्मक दृष्टिकोण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।आपका जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपने संगठन को सशक्त बनाने और समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। आपकी नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता पार्टी और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक रही है।हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुदृढ़ नेतृत्व प्रदान करें।आप इसी प्रकार समाज और राज्य के हित में कार्य करते रहें और बिहार को विकास के नए पथ पर अग्रसर करें।आपके उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना के साथ, एक बार पुनः जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! जन्मदिन और बधाई शुभकामना देने वालों मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर भाजपा वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह सुनील बंबईया दीपक पांडे महेशयादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता विजय प्रसाद उर्फ़ काला नाग आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular