Sunday, May 18, 2025
HomeUncategorizedमनाई गई प्रथम राष्ट्रपति की जयंती,राजेन्द्र प्रसाद को लोगों ने किया याद

मनाई गई प्रथम राष्ट्रपति की जयंती,राजेन्द्र प्रसाद को लोगों ने किया याद

गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी  डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़कर  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद  न केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख सेनानी थे, बल्कि भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश की लोकतांत्रिक नींव को मजबूती प्रदान की। उनकी सादगी, कर्मठता और राष्ट्रप्रेम आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सरलता, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने अपने पूरे जीवन को देश और समाज की सेवा में समर्पित किया। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि ने भारत को एक सशक्त और संगठित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवाओं को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों से प्रेरणा ले श्रद्धा सुमन श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष भाजपा वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह हीरा यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता विजय प्रसाद ऊर्फ काला नाग आदि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular