गया नगर निगम ने आम जनता की सुविधा के लिए मृत शरीर वाहन सेवा को शुल्क आधारित प्रणाली के तहत शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सेवा का उद्देश्य शहर में अंतिम संस्कार संबंधित व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि पूर्व से हीं ये सुविधा प्रारंभ होनी थी, परंतु तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के कारण ये धरातल पर उतर नहीं पा रही थी। सभी समस्याओं का निराकरण कराकर ये सुविधा लाया गया है। जिससे आम जनता को सुविधा प्राप्त हो।
उन्होंने बताया इस सेवा के तहत नगर निगम द्वारा मृत शरीर वाहन को पूर्व-निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। सेवा की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
*वाहन की उपलब्धता*
सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।
*निर्धारित शुल्क*
गया नगर निगम क्षेत्र के भीतर सेवा के लिए ₹1000 का शुल्क निर्धारित है। नगर निगम क्षेत्र के बाहर सेवा के लिए ₹1000 के मूल शुल्क के साथ अतिरिक्त ₹15 प्रति किलोमीटर का शुल्क लिया जाएगा।
*बुकिंग की प्रक्रिया*
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक *8409461488* पर संपर्क कर सकते हैं या गया नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। गया नगर निगम का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके कठिन समय में सहायता प्रदान करना और शव परिवहन में आने वाली समस्याओं को कम करना है।