Saturday, May 24, 2025
HomeUncategorizedविभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग संघर्ष समिति की हुई बैठक।

विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग संघर्ष समिति की हुई बैठक।

बेलागंज।शुक्रवार को बेलागंज व्यापार मंडल के समीप बिहार दिव्यांग संघर्ष समिति के बैनर तले बेलागंज के दिव्यागों की एक बैठक हुई। जिसमें दिव्यागों के हित में विभिन्न मांगों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। बिहार दिव्यांग संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकाश पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 दिसम्बर को गया समाहरणालय परिसर में आयोजित दिव्यागों के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। उपस्थित समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकास पटेल ने कहा कि हम विगत कई वर्षों से सरकार से अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित करना चाह रहे हैं। मगर सरकार हमारी मांगों को अनदेखी कर रही है। सभी दिव्यागों को पांच हजार रूपया पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड के तहत 35 किलो अनाज, प्रधानमंत्री आवास योजना में 10% का आरक्षण, पंचायत से लोकसभा तक राजनीतिक भागीदारी, दिव्यांग एक्ट 2016 को तत्काल लागू करना सहित ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर 23 दिसम्बर को गया समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। विकास पटेल ने दिव्यांग जनों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में गया समाहरणालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाए। बैठक में मुख्य रूप से राजनन्दन कुमार, चंदन कुमार, संजीव कुमार, मो इस्तेखार सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular