हिंदी मगही साहित्यिक मंच ने श्रद्धा पूर्वक मनाया प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती
वज़ीरगंज |प्रखंड के दखिनगांव बस स्टैंड स्थित माई क्लास परिसर में हिन्दी-मगही साहित्यिक मंच के द्वारा शुक्रवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सह समाज सुधारक माता सावित्री बाई फुले की जयंती कार्यक्रम का आयोजन मंच के संरक्षक सह शिक्षाविद कृष्णचंद चौधरी की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित मंच के सदस्यों एवं माई क्लास के छात्र-छात्राओ ने माता सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया एवं इनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए इनके द्वारा बताये गए पदचिन्हो पर चलने का आह्वान किया गया |इनकी जीवनी पर सम्बोधित करते हुए माई क्लास की शिक्षिका सरिता भारती ने कहा कि जिस प्रकार माता फुले ने शिक्षा एवं कुरीतियों के लिये संघर्ष किया है उसी प्रकार आज के परिवेश में भी महिलाओं को समानता के अधिकार के लिये जागरूक होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है|आज भी हमें पुरूषों के बराबर हक नहीं दिये जा रहे, चाहे वह राजनैतिक हिस्सेदारी हो या घर के विकास में फैसले का अधिकार। आज नौकरियों में आरक्षण के तहत जगह मिलती है, लेकिन राजनैतिक हिस्सेदारी या अन्य कार्यों के समय हम पुरूषों के अधिन हो जाते हैं, हमें खुद सशक्त होकर प्रतिनिधित्व करना चाहिये। मौके पर उपस्थित 12वीं की छात्रा रिया कुमारी, सलोनी कुमारी, साक्षी वर्मा, सोनम कुमारी, सोनाली कुमारी, रिया वर्मा सहित मंच सदस्य पंकज कुमार, शम्भुशरण शर्मा, बच्चु शर्मा, प्रभाकर कुमार, रौशन कुमार, महेश कुमार सुमन, अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, बिगन खान आदि लोगों ने भी संबोधित किया।