Monday, May 12, 2025
HomeUncategorizedसावित्री बाई फुले आधुनिक भारत के निर्माता थीं : पथिक

सावित्री बाई फुले आधुनिक भारत के निर्माता थीं : पथिक

वजीरगंज|भारत की पहली महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले आधुनिक भारत की निर्माता थीं। उनकी वजह से ही महिलाएं आज पढ़ लिखकर अपने जीवन को संवार सकीं हैं। उक्त बातें प्रखंड के शिक्षक कॉलोनी स्थित गौरी मेमोरियल आई टी आई में आयोजित सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह में अपने  अध्यक्षीय भाषण में अर्जक संघ के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पथिक ने कही।समारोह की शुरुआत माता सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई |
पथिक ने कहा कि 19 वीं सदी में जब महिलाओं के साथ साथ पिछड़े, दलितों के साथ अत्याचार, शोषण होता था , पढ़ने लिखने और संपत्ति रखने का अधिकार नहीं था और पशुवत जिंदगी जीने को विवश थे तब ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले ने स्कूल खोला, विधवा विवाह,सती प्रथा, बाल विवाह जाति प्रथा,छुआछूत  पर रोक लगाने के लिए बड़ा आंदोलन किया। साथ ही सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक रूढ़ियों को मिटाने के लिए आंदोलन किया। जिसके कारण उन्हें समाज के द्वारा काफी परेशान किया गया।
समारोह को  अविनाश कुमार, रविभूषण सिन्हा , पिंकू वर्मा,जितेंद्र अर्जक, अखिलेश कुशवाहा, डा उदय वर्मा,प्रिंस कुमार, संतोष कुमार आदि ने भी  सम्बोधित कर सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के कारण ही देश की महिलाओं पिछड़े दलित वर्ग के लोगों का उत्थान हो सका है |

RELATED ARTICLES

Most Popular