वजीरगंज।प्रखंड के सभी पंचायतों में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा 26 दिसंबर से जारी सदस्यता अभियान में अब तक दस हजार सदस्य बनाया गया है| राजद के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है |जिसमें प्रखंड के सभी कार्यकर्ता सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान में तेजी से जुट गए हैं| इस सदस्यता अभियान में राजद नेता मो फारुख आलम, महेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार , शिवनंदन प्रसाद, कैलाश यादव, राजदेव यादव, श्लोक राजवंशी, पूर्व प्रमुख भुनेश्वर दास आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है |