Friday, May 23, 2025
HomeUncategorizedगरीबों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही मानव का सबसे बड़ा...

गरीबों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है:श्री निवास

वजीरगंज के केनार में बीडीओ ने असहाय गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण
वजीरगंज। कड़ाके की इस  ठंढ में कई लोग अपना जीवन-यापन किसी  तरह कर रहे हैं, ऐसे में ठंढ से बचाव के लिये अगर कोई सहारा मिलता है,तो उन्हें बहुत राहत मिलती है| प्रखंड क्षेत्र में  सरकारी स्तर पर भी गरीबों के बीच  कंबल का वितरण किया गया है, लेकिन अभी भी ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सहायता की आवश्यकता है। समाजसेवी व संस्थाओं द्वारा आगे आकर सहयोग के रूप में कंबल वितरण करना बड़ी बात है। उक्त बातें शनिवार को प्रखंड के केनार गांव में माता सबरी सेवा समिति, गया द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु बीडीओ श्रीनिवास पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है |समारोह में पूर्व से चयनित एक सौ से अधिक गरीब व असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजय वर्णवाल ने बताया कि गरीब सभी जातियों के लोग होते हैं, हम सभी के प्रति समान भाव रखते हुए सहयोग करते हैं और समाजसेवियों से भी यही आग्रह करते हैं कि आप भी जात-पात से हटकर व्यवहार एवं सहयोग करें। मौके पर लोहार संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव सह प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना विश्वकर्मा, जागेश्वर विश्वकर्मा, जगदेव प्रसाद, विनोद वर्णवाल, द्वारिका जी, विकास भदानी, गोरेलाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular