Thursday, May 22, 2025
HomeUncategorizedरौशनगंज पुलिस जीप बिस्फोट कांड मामले में एक नक्सली ने न्यायालय में...

रौशनगंज पुलिस जीप बिस्फोट कांड मामले में एक नक्सली ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

शेरघाटी। रौशनगंज थाना क्षेत्र के बालासोत से रौशनगंज जानेवाली मुख्य सड़क ग्राम उचला गाँव के समीप 22 फरवरी 20213 को नक्सलियों के द्वारा पुलिस जीप को उड़ाया गया था। जिसमे कई पुलिस कर्मी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी और कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस कांड में संलिप्त 23 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. और इस कांड में संलिप्त अन्य नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लंबे समय से फरार चल रहे नक्सलियों को गिरफ्तारी केलिए कई वर्षों से तलाश कर रही थी। गया पुलिस की लगातार कार्रवाई एवं दबिश के भय से 12 वर्षों से फरार चल रहे एक नक्सली ने माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इस संबंध में गया वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया की लंबित नक्सल कांडो में वाछित / फरार चल रहे नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की लगातार छापामारी,दबिश एवं कार्रवाई के भय से रौशनगंज पुलिस जीप बिस्फोट कांड मामले में 12 वर्षों से फरार चल रहे एक नक्सली ने न्यायालय के समक्ष 8 जानकारी को आत्मसमर्पण किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान गया जिला के धनगाई थाना क्षेत्र के ग्राम चांदो गाँव निवासी धनु यादव के पुत्र छोटु उर्फ अनिल यादव के रूप में किया गया है। जिसका रौशनगंज थाने में कांड संख्या 10/13, धारा 147/148/ 149/ 353/ 427/ 379/ 302/124(ए)/ 120 (बी) भा०द०वि०, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट मामले दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular