Tuesday, May 13, 2025
HomeUncategorizedआमस के झरी हाईस्कूल के मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम यादव ने...

आमस के झरी हाईस्कूल के मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम यादव ने किया कंबल बितरण

शेरघाटी।शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ठंड को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम यादव ने गरीब असहाय लोगों के बीच लगभग एक महीनो से लगातार कंबल का वितरण कर रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ हैं। शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के लोगो के लिए इन दिनों सिताराम यादव वरदान साबित हो रहे हैं। बताते चले की आमस प्रखंड के झारी गाँव मे शनिवार को सीताराम यादव ने सैंकडो गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। इस संबंध में सीताराम यादव ने कहा है कि आजकल के इस जमाने में गरीब असहाय लोगो की मदद करना तो दूर लोग इनकी सहयोग करने से कतराते हैं। इस तरह का सहयोग करना हमलोगों का कर्तव्य बनता है। कड़ाके की ठंड से गरीब असहाय लोगो का जीना मुश्किल हो चुका है। इसतरह के कार्य से हमे महसूस होता है की मैं गरीब परिवार के लिए कुछ अच्छा कार्य किया है। उन्होंने आगे बताया कि शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के हरेक पंचायत में गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का बितरण करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular