Tuesday, February 4, 2025
HomeUncategorizedवजीरगंज दिव्यांगजन सेवा समिति के प्रखंड अध्यक्ष बने धीरेन्द्र सिंह

वजीरगंज दिव्यांगजन सेवा समिति के प्रखंड अध्यक्ष बने धीरेन्द्र सिंह


वजीरगंज। प्रगति दिव्यांगजन सेवा समिति ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भवन परिसर में एक बैठक आयोजित कर प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया। मौके पर दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गई एवं उसके समाधान हेतु रास्ते भी बताये गये। बैठक में सर्वसम्मति से खिरियावां निवासी धीरेन्द्र सिंह को अध्यक्ष एवं केनार के मुन्ना विश्वकर्मा को सचिव पद के लिये चयन किया गया। संस्थान कर्मी उत्तमा कुमारी एवं उनके सहयोगीयों ने बताया कि दिव्यांगजनों को संगठित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जायगा, इसके लिये प्रगति संस्थान के तहत वजीरगंज प्रखंड के दिव्यांगजनों का कमिटी बनाया गया है। अध्यक्ष पद के लिये चयनित धीरेन्द्र सिंह व सचिव मुन्ना विश्वकर्मा सहीत कोषाध्यक्ष सुमन सौरव, उपाध्यक्ष तरूण कुमार एवं अन्य ने अपने पद और गोपनियता की शपथ लेते हुए कमिटी के विकास हेतु शपथ लिया। मुन्ना कुमार विश्वकार्मा ने कहा कि हमें भी अन्य सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के तरह एकजुट होना होगा तथी हमारी आवाज को सुना एवं समझा जायगा। आज भी कई दिव्यांग अपने हक और अधिकार के लिये सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाते रहेते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। कई दिव्यांगजन अपने पदाधिकारियों के प्रताड़तना के भी शिकार हो रहे हैं। हम सभी पहलुओं पर कार्य करते हुए कमिटी के सदस्यों का हितकार्य करेंगे। मौके पर संस्थान के सचिव मनोज सिंघानिया, विरेन्द्र कुमार, मनिष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular