Sunday, October 25, 2026
HomeBihar491 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

491 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


डोभी।डोभी समेकित जांच चौकी (सूर्यमंडल) से मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन से 491 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। वहीं, वाहन पर सवार मुजफ्फरपुर जिले के बोचंहा थाना के रहने वाले राजेश साहनी नामक एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाराचट्टी की ओर से आ रहे पिकअप वाहन संख्या बीआर 06 जी ई 5533 को जांच के लिए रूकवाया गया। जांच के दौरान संबंधित वाहन पर से विभिन्न कंपनी के 491. 40 लीटर विदेशी शराब लदा था। जिसे जब्त किया गया। पकड़े गए तस्कर राजेश से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से शराब लेकर आ रहा था। समझा जाता है कि दशहरा पर्व को लेकर तस्करों द्वारा झारखंड राज्य से शराब लेकर अपने-अपने ठिकाने पर ले जाया जा रहा है। इस अभियान में मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक रामप्रीति कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!