Saturday, May 24, 2025
HomeUncategorizedसिटी एसपी के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, समाधान का दिलाया भरोसा

सिटी एसपी के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, समाधान का दिलाया भरोसा

गया।बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें लगभग 20 लोगों अपनी-अपनी फरियाद सुनाई। सिटी एसपी श्री कौशल ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular