Tuesday, May 13, 2025
HomeUncategorizedगया नगर निगम के साफ सफाई के नोडल अधिकारी को कर्मचारियों ने...

गया नगर निगम के साफ सफाई के नोडल अधिकारी को कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई, छलक गए आंसू


गया।गया नगर निगम के साफ सफाई के नोडल अधिकारी के रूप में सेवा दे चुके दिनकर प्रसाद को निगम स्टोर के पदाधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों ने भावपूर्ण ऐतिहासिक विदाई दी। अबीर गुलाल और फूलों की माला से निगम स्टोर के कर्मचारियों ने दिनकर प्रसाद को सराबोर कर दिया।  31 जनवरी को शाम 5 बजे के बाद अभियंता दिनकर प्रसाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसको लेकर सुबह से ही स्टोर में इनकी विदाई को लेकर कर्मचारियों और पदाधिकारी की भीड़ थी। सरकारी सेवक के रूप में दिनकर प्रसाद के कार्यकाल को याद करते हुए सभी ने कहा दिनकर प्रसाद नारियल की तरह  ऊपर से सख्त और अंदर से मुलायम स्वभाव के पदाधिकारी हैं। कर्मचारियों का कभी अहित नहीं चाहने वाले और व्यक्तिगत रूप से निजी जीवन में आने वाली परेशानियों को श्री प्रसाद अपना समझकर हद से ज्यादा मदद और प्यार करने वाले पदाधिकारी हैं। ऐसे पदाधिकारी निगम में न के बराबर देखने को मिले। आज जिस प्रकार कर्मचारियों व पदाधिकारी ने श्री प्रसाद को भावपूर्ण विदाई दी, उस क्षण इंजीनियर दिनकर प्रसाद और निगम स्टोर में विदाई की बेला में मौजूद सभी की आंखों से आंसू बहने लगे। लोग कह रहे थे कि ऐसी भव्य विदाई अबतक निगम के किसी अभियंता तो क्या पदाधिकारी को नहीं दी गई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular