कटरा में गहरे पानी में समा गई जिंदगी
गायघाट ।बिहार में रविवार के दिन हादसों में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गयी. कटरा में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से ये बच्चे अपनी जान गंवा बैठे. सभी शव बाहर निकाल लिए गए हैं.
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पानी भरे गड्डे में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना कटरा प्रखंड के खंगुरा व बंधपुरा पंचायत के गोरधोवा पुल लीची गाछी के पास की है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सभी बच्चों के शव को निकाल लिया है।
शव की पहचान खंगुराडीह के ही मो. अनस 15 वर्ष पिता मो. शहजाद, मो. हिदायतुल्ला उम्र 14 वर्ष पिता मो. रेयाज , मो. हमजा अली 12 वर्ष पिता कल्लू उर्फ मुस्तफा, मो. रहमान उम्र 12 वर्ष पिता मो.अफताब, और अब्बू तालीम उम्र 12 वर्ष माता नर्गिस प्रवीण के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि एक साथ सभी बच्चे पानी भरे गड्ढे में नहाने के लिए गये हुए थे। तभी इस दौरान गड्ढे में पांचों फंस गये। जहां सभी के डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दीपक कुमार की रिपोर्ट












