Thursday, March 5, 2026
HomeBiharचाकंद थाना के कटहरी ग्राम से स्कूटी के डिक्की से 50 लीटर...

चाकंद थाना के कटहरी ग्राम से स्कूटी के डिक्की से 50 लीटर महुआ शराब बरामद

पुलिस ने स्कूटी को जब्त करते हुए चालक को किया गिरफ्तार।

बेलागंज।चाकंद थाना अंतर्गत ग्राम कटहरी में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी की डिक्की से करीब 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमोद कुमार, पिता विजय पासवान, निवासी ग्राम चातरघाट, थाना चाकंद, जिला गया के रूप में की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर चाकंद थाना की पुलिस टीम ने ग्राम कटहरी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से भारी मात्रा में देशी महुआ शराब बरामद हुई। जिसे प्लास्टिक के जार में छुपाकर ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी को जब्त करते हुए चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!