Tuesday, March 17, 2026
HomeBihar50 हजार का इनामी दारा खान पुणे से गिरफ्तार, हत्या कांड का...

50 हजार का इनामी दारा खान पुणे से गिरफ्तार, हत्या कांड का खुलासा

शेरघाटी। आमस पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर हत्या कांड का उद्भेदन करते हुए 50 हजार के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर 2024 को आमस थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा पहाड़ी के पास अज्ञात अपराधियों ने गुड्डु कुमार की हत्या कर शव फेंक दिया था। इस मामले में आमस थाना कांड संख्या-362/24 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शेरघाटी व आमस थाना पुलिस अधिकारियों तथा तकनीकी शाखा को शामिल कर एक विशेष टीम गठित की गई। एसआई शिवम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी दारा खान, पिता-रियाज खान, निवासी-सिहुली, थाना-आमस, जिला-गया को पुणे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दारा खान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे गुड्डु कुमार की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। उसने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसने आवेश में आकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, दारा खान का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी में सफलता पाने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!