Tuesday, May 13, 2025
HomeUncategorizedनीतीश कुमार ने सभी जाति संप्रदाय एवं वर्गों के लिए किया काम,नीतीश...

नीतीश कुमार ने सभी जाति संप्रदाय एवं वर्गों के लिए किया काम,नीतीश कुमार के प्रति लोगों में बढ़ी आस्था : पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह

एनडीए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

गया। शहर के गांधी मैदान में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए एनडीए के सभी पांचों घटक दलों भाजपा, जदयू, लोजपा आर, हम और रालोमो के कार्यकर्ता जिले के कोने-कोने से पहुंचे थे। तीखी धूप में नेता और कार्यकर्ता भूषण को सुन रहे थे। हर दलों के नेता अपने चहेते नेताओं की भाषण सुनने को बेताब नजर आया। सभी अपनी-अपनी पार्टी के झंडा लहराते रहे। हरेक कार्यकर्ता हाथों में अपने पार्टी के झंडा बैनर के साथ तखतियां लेकर पहुंचे थे। ढोल नगाड़े के साथ ऊंट और घोड़े के साथ कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। सम्मेलन में जदयू नेता चंदन कुमार सिंह के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर जिंदाबाद के नारें लगाऐ। वहीं मंच पर पांचों घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों ने एक साथ खड़े होकर हाथ उठाकर 2025 के विधानसभा में 225 सीटें जीतने की हुंकार भरी। फिर सम्मेलन को संबोधित किया। विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों से अतरी विधानसभा से कार्यकर्ताओं की लेकर आए थे। बेलागंज से विधायिका मनोरमा देवी के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर था। गया शहरी विधानसभा से जदयू महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में गांधी मैदान पहुंचे। सहकारिता मंत्री और स्थानीय विधायक डा. प्रेम कुमार की धर्मपत्नी प्रभावती देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं सर पर भगवा टोपी और गमछा पहनकर पहुंचे थे। वजीरगंज विधानसभा से विधायक वीरेंद्र सिंह वाहन के साथ कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे थे। वहीं, हम से के तीनों विधानसभा क्षेत्रों बाराचट्टी, इमामगंज और टिकारी विधानसभा के भारी संख्या में कार्यकर्ता बैंड बाजे और ढोल मजीरा के साथ पहुंचे थे। इसी प्रकार एनडीए के सभी दलों का जिले के सभी विधानसभा से एनडीए कार्यकर्ता पहुंचे थे। पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने कहां कि एनडीए का नारा 2025 में 225 फिर से नीतीश के सपनों को साकार करने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ता लग जाए। नीतीश कुमार ने सभी जाति संप्रदाय एवं वर्गों के लिए कार्य किया है। विकास मित्रों,टोला सेवकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं की नियुक्ति, पुल- पुलिया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ युवाओं में रोजगार के असीम संभावनाएं पैदा किए हैं। एनडीए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रदेश संयोजक चंदन कुमार सिंह ने कहा कि गया के कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे इस बात का संकेत है कि हमारे नेता नीतीश कुमार के प्रति लोगों में आस्था बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular