Tuesday, May 13, 2025
HomeUncategorizedअज्ञात डकैती ने एक घर मे की लूटपाट प्राथमिकी दर्ज

अज्ञात डकैती ने एक घर मे की लूटपाट प्राथमिकी दर्ज

शेरघाटी।गुरुआ थाना क्षेत्र के तड़ई गांव मे डकैतो ने लूटपात की घटना को अंजाम दिया है उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए गुरुआ थानाध्यक्ष के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा अपराधियों के भागने की दिशा ज्ञात कर उनका पीछा करना शुरू किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने हेतु निर्देशित करते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया साथ एफएसएल एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन हेतु बुलाया गया।

उक्त गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर लगातार छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तारी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस संबंध में गुरुआ थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular