Tuesday, February 4, 2025
HomeUncategorizedचाकन्द स्टेशन के पास गोलीबारी मामले में एक गिरफ्तार, शेष फरार

चाकन्द स्टेशन के पास गोलीबारी मामले में एक गिरफ्तार, शेष फरार

गया।31 जनवरी को चांकद रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति सुदर्शन कुमार घायल हो गया था। इसी मामले में रेल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल सुदर्शन की उम्र करीब 19 वर्ष है। जो कि चांकद रेलवे स्टेशन वार्ड नं0 – 14, थाना- चांकद,  जिला-गया का रहनेवाला है। जिसके दाहिने कंधे पर गोली लगी थी। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जख्मी व्यक्ति के लिखित आवेदन के आधार पर रेल थाना गया में कांड सं-28/25 दर्ज किया गया था। जिसमें तीन अभियुक्त प्रिंस कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष, सोनु कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष दोनो पता बेला, थाना-चांकद,
जिला – गया एवं किस्मत कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष और सोनु कुमार को नामजद किया गया है।
रेल एसपी ने बताया कांड की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक, गया आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसूचना संकलन कर त्वरित गति से कार्रवाई करते
हुए प्रिंस कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पिता बसंत प्रसाद, सा० – सोनपुर बेला वार्ड नं0-12
थाना – बेलागंज, जिला-गया को सोनपुर-बेला गॉव से गिरफ्तार किया गया। जिसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। उन्होंने बताया गिरफ्तार नामजद आरोपी के विरुद्ध रेल थाना जहानाबाद कांड सं0-02 / 23 दिनांक 02.01.23 परिवर्तित धारा 395/412भा० द०वि०, बेलागंज थाना कांड सं0-12 / 24 दि0-08.01.24 धारा 147/149/323/341 /
379/354/307 भा0द0वि0 एवं 3 (i) ( ) (5) (2) एवं SC / CT एक्ट, बेलागंज थाना कांड सं0-114 / 24 दि0-23.02.24 धारा341/323/337/338/333/307/34 भा0द0वि0 एवं 25 ( 1 – बी)/26/35 आर्म्स एक्ट,
बेलागंज थाना कांड सं. 532 / 24 दि0-11.09.24 धारा 303 (2)/317 (4)/3(5)बी० एन०एस, बेलागंज थाना कांड सं0-347 / 24 दि0-14.06.24 धारा147/149/341/323/307/379/504/506 / 427 भादवि दर्ज है। टीम में आलोक कुमार सिंह, रेल पुलिस उपाधीक्षक, गया, पु०नि० सुशील कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, गया, पु०नि० राजेश कुमार सिंह, पु०नि० -सह – थानाध्यक्ष, रेल थाना गया के अलावा पु०अ०नि० निरंजन प्रसाद, रेल थाना गया व जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular