गया।रंगों का पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ होली महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजक प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि होली कारंगअमीरी-गरीबी, जात-पात, ऊँच-नीच की दीवारों को गिराकर सबको एकसमान कर देता है। इस दिन हर कोई मिल-जुलकर उल्लास के साथ इस पर्व को मनाता है, जिससे समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर पूर्ब भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने
संदेश देते हुए कहा कि हमें होली के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली मनाने की शुभकामनाएँ दीं।होली की बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा जिला पश्चिमी का अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह भाजपा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर भाजपा के कोषाध्यक्ष दीपक पांडे पूर्व महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती सुनील बंबईया ललन कुमार महेश यादव बबलू गुप्ता प्रमोद कुमार उर्फ हीरा यादव अभिषेक कुमार श्रीमती कलादेवी प्रियंका मिश्रा जिया वर्मा किरण देवी इंदू प्रजापति खुशबू कुमारी सारिका वर्मा गुड़िया देवी उपमा मैडम जुली कुमारी शिवांश कुमार विजय कुमार उर्फ काला नाग आदि