Sunday, June 1, 2025
HomeUncategorizedवज़ीरगंज क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

वज़ीरगंज क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

पुलिस प्रशासन और अधिकारियो की चप्पे चप्पे पर रही कड़ी नजर


वज़ीरगंज।प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार की रात्रि को प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के बीच होलिका दहन कार्यक्रम हुआ।  शुक्रवार को आतर जाने के बाद होली कुछ फिका रहा कुछ जगहों पर होली मनाई गई, पर अधिकांश जगहों पर शनिवार को ही होली मनाई गई। शनिवार की अहले सुबह कीचड़ वाली होली शुरू हुई।  प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में ढोल, झाल एवं एक टोली बनाकर एक साथ लोग होली गाते एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर भाईचारे के साथ होली खेली व उसके  बाद रंगों की होली शुरू हुई। शाम के चार बजे से लोग अबीर लगाकर
एक-दूसरे को होली की बधाई दी। कई जगहों पर
कुर्ता-फाड  होली भी खेली गई। होली को लेकर युवाओं एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। होली के गानों पर लोग थिरकते देखे गए।वही रविवार को बुढ़वा होली भी धूमधाम से मनाया गया और चैता गीत गाकर बूढ़े और जवान के साथ मे बच्चे भी खूब होली खेले। होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका रही | वज़ीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा एवं बीडीओ प्रभाकर सिंह के द्वारा बिशेष पुलिस गस्ती दल एवं क्षेत्र भ्रमण कर चप्पे चप्पे पर कड़ी नजर रखते हुए होली को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली का पर्व सम्पन्न कराया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular