Monday, June 15, 2026
HomeUncategorized650 तीर्थयात्रियों के दल को लेकर गया पहुंची भारत गौरव ट्रेन, गया...

650 तीर्थयात्रियों के दल को लेकर गया पहुंची भारत गौरव ट्रेन, गया में किया पिंडदान

गया।भारतीय रेल द्वारा चलाई जा रही भारत गौरव ट्रेन से 650 तीर्थयात्रियों का एक दल बुधवार को गया पहुंचा। इस दल में रहे तीर्थयात्रियों ने गयाजी में पिंडदान का कर्मकांड किया। वहीं विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की।
इस ट्रेन के मैनेजर के हवाले से बताया गया कि भारत गौरव ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत के मदुरई से 650 तीर्थयात्रियों को लेकर चली है जो आज गयाजी पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पिंडदान और भगवान विष्णु का दर्शन करने के बाद यह दल काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी जाएगा।
इधर, गया जंक्शन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन से तीर्थयात्रियों का एक दल गया जंक्शन पहुंचा है जो यहां से वाराणसी के लिए देर रात रवाना हो जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!