के.के कंपटीटिव क्लासेज का 7वां टेस्ट महासंग्राम आयोजित।
शेरघाटी।शहर के नूतन नगर स्थित के.के कंपटीटिव क्लासेज के निर्देशक कुंदन कुमार के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 7वां टेस्ट महासंग्राम परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा रविवार को महंत सत्यानंद गिरि कॉलेज, शेरघाटी में अनुभवी शिक्षकों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस टेस्ट महासंग्राम में शेरघाटी अनुमंडल के आमस, चंडीस्थान, गुरुआ, डोभी एवं शेरघाटी क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस संबंध में कुंदन कुमार ने बताया कि कुल 650 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 11 जनवरी 2026 को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई शिक्षक उपस्थित रहे।












