गयाजी। गयाजी जिले के अतरी थाना में पदस्थापित थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने शनिवार की बीती रात्रि अपने दोनों हाथों की नसें ब्लेड से काट ली। घटना की जानकारी रात 12:00 के करीब डीएसपी सुरेंद्र सिंह को हुई। जब उन्होंने किसी काम को लेकर थाना अध्यक्ष को फोन किया लेकिन वे। कॉल रिसीव नहीं कर पाए। कई बार कॉल करने के बाद कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद डीएसपी ने थाने के अन्य पुलिसकर्मी को फोन लगाने को कहा लेकिन थाना अध्यक्ष ने फोन नहीं रिसीव किया। स्थिति संदेहास्पद लगने के कारण पुलिसकर्मियों ने उनके कमरों में जाकर देखा तो थाना अध्यक्ष खून से सने हुए बेहोशी के हालात में पड़े हुए थे।आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए पीएचसी लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत स्थिर है। उनके परिजन भी नवादा से गया पहुंच गए हैं। प्रभारी डॉ चंद्रमणि ने बताया कि दोनों हाथों की नसें कटी थी। बाएं हाथ में गहरा और दाहिने हाथ में हल्का कटा है।टांके लगने के बाद अहले सुबह उन्हें होश में लाया गया। इधर एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।अभी सारी जानकारियां इकट्ठे कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस खुदकुशी घटना की जांच भी कर रही है। बता दें कि 2 दिन पहले पुलिस ऑफिस कार्यालय में कार्यरत मीडिया सेल के प्रभारी अनुज कश्यप का मामला ठंडा नहीं पड़ा था तो इधर अतरी थाना अध्यक्ष अपने कारनामों से गया पुलिस की किरकिरी करने में आमदा है। जब पुलिस ही इस तरह की घटनाएं आए दिन करती रहेगी तो आम लोगों का क्या होगा,जो सोचनीय बात है।












