Friday, October 23, 2026
HomeBihar76वां गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा

76वां गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा

बेलागंज एवं चाकंद थाना क्षेत्र में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर झंडोत्तोलन किया गया। जहां बेलागंज प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कांति देवी, बेलागंज थाना में थाना प्रभारी अरविंद किशोर, चाकंद थाना परिसर में थानाध्यक्ष अवध किशोर, अकथू कंचनपुर पंचायत में मुखिया सुषमा देवी , चिरैला पंचायत के राम बिगहा में शहीद राज बल्लभ यादव खेल मैदान में जिला परिषद प्रतिनिधि सह युवा नेता गुड्डू यादव ने झंडातोलन किया। वहीं +2 आजाद उच्च विद्यालय चाकंद रेवाड़ा में सचिव एस स्बाहुद्दीन, एम डब्लू मिशन स्कूल रेवाड़ा में निर्देशक मो वसीम अंसारी, भारत यूथ एजूकेशनल ट्रस्ट कार्यालय रेवाड़ा में अध्यक्ष मो0  एमाद आलम ने झंडोत्तोलन किया।

Most Popular

error: Content is protected !!