Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharवजीरगंज में ऑटो पलटने से 85 वर्षीय वृद्ध की मौत दो घायल

वजीरगंज में ऑटो पलटने से 85 वर्षीय वृद्ध की मौत दो घायल


वजीरगंज। वजीरगंज पुरा हॉल्ट के निकट तपोवन रोड में मंगलवार की दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी ऑटो सवार को बाहर निकाला, ज्यादा गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ऑटो से वजीरगंज अस्पताल इलाज के लिये लाया गया। जहां चिकित्सक ने वृद्ध व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायल दम्पत्ति को इलाज के बाद एएनएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में मोहड़ा प्रखंड निवासी 55 वर्षीय वितन मांझी एवं उनकी पत्नी अनार देवी शामिल हैं। वहीं कुछ घंटो बाद मृतक वृद्ध की पहचान मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत् 85 वर्षीय सोनरा निवासी रामजी मिस्त्री के रूप में की गई। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, वहां से उसे परिजन को सुपूर्द कर दिया जायगा।

Most Popular

error: Content is protected !!