Wednesday, September 23, 2026

वजीरगंज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में महात्मा गांधी एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा स्वतंत्रता सेनानी खुशियाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, उसके बाद प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में झण्डोत्तोलन किया। जिसके बाद गांधी मंडप, नगर पंचायत कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड संसाधन केन्द्र, किसान भवन, मध्य विद्यालय वजीरगंज , सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, थाना परिसर एवं महादलित टोला मनैनी और अढ़वां में शहीद गया प्रसाद सिंह के स्मारक स्थल पर झंण्डोत्तोलन किया गया। इसके अलावे कांग्रेस, राजद, भाजपा, जदयू एवं अन्य राजनैतिक मुख्यालय कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया। इसके साथ हीं श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वजीरगंज, सत्यवंती उच्च विद्यालय कारीसोवा, केदारनाथ उच्च विद्यालय तरवां, आवासीय नवोदित विद्यालय,सक्षम स्किल्स डेवलपमेंट अकादमी ,मध्य विद्यालय दखिनगांव सहित  सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा पंचायत मुख्यालयों तथा संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। इस दरम्यान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह, सीओ प्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित जिला पार्षद डॉ॰ पिंकी कुमारी अन्य समाजसेवी व जनप्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे।
फोटो -प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन केमौके पर प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी एवं अन्य

Most Popular

error: Content is protected !!