Monday, May 11, 2026
HomeBiharनियोजित शिक्षकों का वेतन दो माह से बकाया, संघ ने डीईओ को...

नियोजित शिक्षकों का वेतन दो माह से बकाया, संघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

14 मई को जिला शिक्षा कार्यालय पर धरने की चेतावनी* 

गया।बिहार राज्य प्रारंभिक नियोजित शिक्षक संघ ने गया जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि नियोजित शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान तुरंत नहीं हुआ तो 14 मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा आवंटन उपलब्ध कराने के बाद भी जिले के नियोजित शिक्षकों को मार्च एवं अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। इससे हजारों शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताई और कहा कि समय पर वेतन शिक्षकों का अधिकार है। 
शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संघ ने सभी नियोजित शिक्षकों से 14 मई को अधिक संख्या में पहुंचकर धरना सफल बनाने की अपील की है। 
ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में जिला स्तरीय शिक्षक नेता शैलेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार भारती, फिरदौस मुर्तजा, मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार, उमेश कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, अनंत कुमार, सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी आदि शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!