Wednesday, May 13, 2026
HomeBiharवजीरगंज में  खड़े ऑटो से टकराई बाइक-प्रधानाध्यापिका समेत दंपती घायल

वजीरगंज में  खड़े ऑटो से टकराई बाइक

-प्रधानाध्यापिका समेत दंपती घायल

112 की टीम ने पहुंचाया सीएचसी
वजीरगंज।गया-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-82 पर  वजीरगंज प्रखंड  के भिंडस के पास सोमवार को खड़े ऑटो से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। 
सूचना पर 112 हेल्पलाइन की टीम दोनों को वजीरगंज सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. डिंपल ने गंभीर चोट के कारण दोनों को एएनएमसीएच रेफर कर दिया। महिला के सिर और पुरुष की रीढ़ व अन्य हिस्सों में चोट आई है। 
घायल 42 वर्षीय सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी 40 वर्षीय सीमा कुमारी मोहड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कचहरा में प्रधानाध्यापिका हैं। स्कूल से घर लौटते समय विष्णुपद थाना क्षेत्र के बकसु बिगहा जाते वक्त खड़े ऑटो से टक्कर हो गई।

Most Popular

error: Content is protected !!