वजीरगंज।गया-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 82 पर प्रखंड मुख्यालय वजीरगंज के निकट रविवार की संध्या एक कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल का डिवाइडर काफी समय से टूटा हुआ है और बगल में नाली का गड्ढा भी नहीं भरा गया है। इस कारण यहां आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी एक कार इसी जगह पुल के नीचे गिर चुकी है, तब पानी जमा रहने के कारण सवार बच गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गया से वजीरगंज अपने रिश्तेदार के यहां आए दो लोग वापस गया की ओर लौट रहे थे। पुल के पास टूटे डिवाइडर और गड्ढे का अंदाजा नहीं लगने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के टूटे डिवाइडर की मरम्मत और नाली के गड्ढे को तुरंत भरा जाए, ताकि भविष्य में बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
