Friday, October 23, 2026
HomeBiharघर बैठे ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे : विश्वभूषण मिश्र

घर बैठे ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे : विश्वभूषण मिश्र

वाराणसी ।सावन के महीने में भक्त घर बैठे ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर न्यास ने सावन के महीने में भी लाइव दर्शन की व्यवस्था जारी रखने का निर्णय लिया है। यह सुविधा मंदिर की वेबसाइट और एप पर उपलब्ध है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइव दर्शन सेवा महाशिवरात्रि से जारी है। जो श्रद्धालु सावन की भीड़भाड़ के कारण मंदिर आने में असमर्थ हैं। वह बाबा का लाइव दर्शन कर सकते हैं। वहीं, विश्वनाथ धाम में नेमी दर्शनार्थी अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!