Thursday, October 29, 2026
HomeBiharअनंत अंबानी ने मेहमानों को उपहार में दो करोड़ की घड़ी दी

अनंत अंबानी ने मेहमानों को उपहार में दो करोड़ की घड़ी दी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य समारोह में संपन्न हुई। समारोह में आए कुछ मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में दो करोड़ रुपये की घड़ियां दी गईं। ‘ऑडेमार्स पिगुएट’ ब्रांड की घड़ियां देकर सबको हैरान कर दिया। मेहमानों में शाहरुख खान और रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी शामिल थीं। शादी में शामिल कई मेहमानों ने इस खास तोहफे के वीडियो को साझा भी किया है। ‘ऑडेमार्स पिगुएट’ की ये घड़ी 18 कैरेट गुलाबी सोने से बनी है। इसके पिछले हिस्से में नीलम क्रिस्टल लगा है और इसमें स्क्रू-लॉक क्राउन भी है। यह घड़ी 20 मीटर तक पानी में भी खराब नहीं होती है।

Most Popular

error: Content is protected !!