Friday, June 12, 2026
HomeBiharप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर युवा छात्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर युवा छात्र अर्णब पांडे ने किया पौधारोपण

गयाजी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल, जनकल्याणकारी एवं प्रेरणादायक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवा छात्र अर्णब पांडे ने पौधारोपण कर अपनी खुशी व्यक्त की तथा प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ0 मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल ने करोड़ों युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया है। इसी प्रेरणा से युवा छात्र अर्णब पांडे ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति की आशा व्यक्त की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!