गयाजी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा का अंगवस्त्र, विष्णु चरण चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने धनराज शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने परहार्दिकबधाईएवंशुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन के अत्यंत अनुभवी, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे बिहार भाजपा संगठन को प्राप्त होगा।डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी शक्ति इसके समर्पित कार्यकर्ताओं एवं मजबूत संगठनात्मक संरचना में निहित है। धनराज शर्मा जैसे अनुभवी नेता को प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी दिनों में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, संगठन और समर्पण है
