Monday, June 15, 2026
HomeBiharअस्पताल जा रहे घायलों पर फिर हमला, एरकी गांव में पुराने विवाद...

अस्पताल जा रहे घायलों पर फिर हमला, एरकी गांव में पुराने विवाद ने बढ़ाया तनाव

बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र के एरकी गांव में खेत से खेड़ा काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को हिंसक रूप ले बैठा। विवाद में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्हें घेरकर दोबारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व खेड़ा काटने के मुद्दे पर गांव के दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार की शाम करीब चार बजे विवाद फिर भड़क उठा और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में मंटू पासवान, दुदुन पासवान, रौशन कुमार, दीपा कुमारी, श्यामदेव पासवान और रामबालक पासवान समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घायलों को टेंपो से अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में रोककर फिर से हमला किया गया। वहीं रामबालक पासवान की झोपड़ी में आग लगाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में दूसरे पक्ष के मनीष कुमार और विक्की कुमार के घायल होने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है तथा आगजनी और मारपीट के आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी हुई है।

Most Popular

error: Content is protected !!