Sunday, September 20, 2026
HomeBiharचार माह से फरार आर्म्स एक्ट का आरोपी मो0 मोबासीर उर्फ भीम...

चार माह से फरार आर्म्स एक्ट का आरोपी मो0 मोबासीर उर्फ भीम सिंह गिरफ्तार, अवैध हथियार कारोबार से जुड़ा था नाम

बेलागंज।बेलागंज थाना कांड संख्या 76/26 के नामजद अभियुक्त मो. मोबसीर आलम उर्फ भीम सिंह को पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार माह से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। जानकारी के अनुसार, मो. मोबसीर आलम अवैध हथियारों के निर्माण एवं उनके क्रय-विक्रय के मामले में नामजद अभियुक्त है। इस मामले में पुलिस पूर्व में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो आरोपियों को बेलागंज थाना पुलिस तथा दो अन्य आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। हालांकि, मो. मोबसीर उस समय पुलिस कार्रवाई से बच निकलने में सफल हो गया था। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के समीप मौजूद है। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अवैध हथियार कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!