Tuesday, June 23, 2026
HomeBiharफरार चल रहे मुख्य आरोपी बिपिन बिहारी हुआ गिरफ्तार

फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिपिन बिहारी हुआ गिरफ्तार

बेलागंज (गया): सोनपुर गांव में एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में बेलागंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त बिपिन बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बिपिन बिहारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि इस हिंसक वारदात में शामिल अन्य सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

पूर्व का मामला और विवाद का कारण

गौरतलब है कि बीते 24 मई को सोनपुर गांव में प्रमोद कुमार अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के ही करीब 16 नामजद लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, खन्ती, हथौड़ा और पिस्तौल से लैस होकर उनके घर में घुस गए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रमोद कुमार के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया था। बीच-बचाव करने आए उनके भाई विनोद कुमार और भतीजे प्रिंस कुमार को भी खन्ती और लोहे की रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिया गया था। इस दौरान पीड़ितों से ₹70,000 लूटने का भी आरोप लगा था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बिपिन बिहारी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!