बेलागंज।बेलागंज अंचल के नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी का प्रखंड बीस सूत्री समिति की ओर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। नए सीओ का लोगों ने बुके अंग वस्त्र से स्वागत किया। वक्ताओं ने स्वागत भाषण में कहा कि सरकार के द्वारा अंचल कार्यालय के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ आवेदकों या लाभुकों मिले इसके लिए गम्भीरता से पहल करने की आवश्यकता है। अंचल कार्यालय को बिचौलियों से मुक्त कराने की मांग उपस्थित लोगों ने सीओ के समक्ष जोरदार तरीके से रखा। वही विधि व्यवस्था के अलावा सार्वजनिक जलस्रोतों, जमीनों पर सरकार के आदेश का सख्ती से अनुपालन हो इसपर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।अंचलाधिकारी ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता के समस्याओं के निदान के विधि सम्मत कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार के निर्देशों का हर सम्भव अनुपालन कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने किसी योजनाओं और राजस्व विभाग की ओर से जो गाइडलाइंस जारी होते उसे हर किसी गम्भीरता से अध्यन और जनकारी रखना चाहिए। इससे किसी भी समस्याओं के समाधान में आसानी होगी। विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन सुविधा का भी लाभ उठाने का लोगों से अपील किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लोग हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्यक्ष दिलीप कुमार भाजपा अध्यक्ष राहुल सिंह परमार रालोम अध्यक्ष रविशंकर कुमार लोजपा (आर) अध्यक्ष सौरभ कुमार हम (से) अध्यक्ष इंद्रजीत मांझी रामविजय कुशवाहा कमलेश त्रिपाठी धर्मपाल सिंह विजय शर्मा निर्भय चंद्रवंशी जयप्रकाश कुशवाहा चुन्नु शर्मा सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।
