Tuesday, July 14, 2026
HomeBiharमिल्की-मिर्जापुर के बीच नदी पर पुल निर्माण की मांग

मिल्की-मिर्जापुर के बीच नदी पर पुल निर्माण की मांग

सांसद विवेक ठाकुर से मिले पंसस आनंद मिलिंद
-सांसद ने दिया सकारात्मक आश्वासन, कहा जल्द होगा प्रयास

वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र संख्या 21 के पंचायत समिति सदस्य आनंद मिलिंद ने प्रखंड के कारी पंचायत अंतर्गत मिल्की गांव एवं मिर्जापुर गांव के बीच नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की।पंसस आनंद मिलिंद ने सांसद को बताया कि बरसात के मौसम में मिल्की और मिर्जापुर गांव के बीच बहने वाली नदी के कारण दोनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार नदी पार करते समय हादसे भी हो चुके हैं।उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नदी पर स्थायी पुल का निर्माण कराया जाए।सांसद विवेक ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और पुल निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग से बात कर प्रस्ताव भेजवाया जाएगा।स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर पुल बन जाता है तो कारी पंचायत के दर्जनों गांवों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!