Wednesday, July 15, 2026
HomeBiharवजीरगंज में मिशन प्रज्ञा शक्ति परीक्षण शिविर शुरू

वजीरगंज में मिशन प्रज्ञा शक्ति परीक्षण शिविर शुरू

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर जोर

वजीरगंज। प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय स्थित कम्युनिटी हॉल में बुधवार को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सर्वांगीण विकास के लिए *’मिशन प्रज्ञा शक्ति परीक्षण’* शिविर शुरू हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता, स्मरण शक्ति, एकाग्रता, तार्किक सोच और सीखने की दक्षता का आकलन कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस शिविर में बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारियों, पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और अन्य कर्मियों ने भाग लिया।सीडीपीओ अपर्णा ने बताया कि वर्तमान में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर ऐसे शिविरों के आयोजन से बच्चों के विकास में मदद मिलेगी और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारा जा सकेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!