गया। गया जिले के सरबहदा अंचल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक (पु.नि.) धनंजय कुमार का गुरुवार को हृदयाघात (हार्ट अटैक) से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों, अधिकारियों एवं उनके चाहने लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनंजय कुमार वर्ष 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे। वे मूल रूप से नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के गिरियक गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि उनके परिजन समय-समय पर उनसे मिलने आते जाते थे जहां भी उनकी पदस्थापित रहते थे।
धनंजय कुमार अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सौम्य व्यवहार धनी के लिए जाने जाते थे। पुलिस विभाग में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी एवं कर्मठ अधिकारी को खो दिया है।
गया पुलिस द्वारा जारी शोक संदेश में दिवंगत पुलिस निरीक्षक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
धनंजय कुमार के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

