Sunday, September 20, 2026
HomeBiharमारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।

मारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।

बेलागंज।बेलागंज थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिगांव निवासी रौशन कुमार, पिता राजेश यादव के रूप में हुई है। वह बेलागंज थाना कांड संख्या 454/26 में मारपीट के मामले का नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिगांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत निरुद्ध कर अग्रेतर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!