Thursday, October 22, 2026
HomeBiharजीबीएम कॉलेज में सत्र 2024-26 में एनसीसी कैडटों के नामांकन हेतु परीक्षा...

जीबीएम कॉलेज में सत्र 2024-26 में एनसीसी कैडटों के नामांकन हेतु परीक्षा सम्पन्न

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में सत्र 2024-26 में एनसीसी कैडटों के चयन के लिए नामांकन परीक्षा सम्पन्न हुई। एनसीसी 6 बिहार बटालियन इकाई द्वारा सत्र 2024-26 के लिए सीनियर विंग की कैडटों की भर्ती हेतु आयोजित इस नामांकन परीक्षा (रिटेन टेस्ट तथा फिजिकल टेस्ट) में कॉलेज में अध्ययनरत सत्र 2023 -27 की बी.ए./बी.एससी/बीकॉम कक्षाओं के सेमेस्टर टू की छात्राएँ शामिल हुईं।  एनसीसी नामांकन परीक्षा का संचालन एनसीसी 6 बिहार बटालियन, गया से आये एनसीसी अधिकारी सूबेदार सुंदर सिंह, हवलदार करतार मल, कॉलेज की एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं एनसीसी अंडर अॉफिसर कैडट अनुराधा कुमारी की देखरेख में संपन्न हुई।

एनसीसी सीटीओ डॉ रश्मि ने बतलाया कि सत्र 2024-28 के लिए बी.ए./बी.एससी/बीकॉम की फर्स्ट सेमेस्टर की छात्राओं का नामांकन हो जाने के बाद पुनः सेमेस्टर वन की छात्राओं के लिए एनसीसी 6 बिहार बटालियन द्वारा यह नामांकन परीक्षा आयोजित की जायेगी। उन्होंने बतलाया कि गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में सत्र 2024-26 के लिए एनसीसी के सीनियर विंग में नामांकन हेतु कुल 53 रिक्तियाँ हैं। कैडटों का नामांकन चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। परीक्षा में शामिल छात्रा स्वाति, पुटुश, श्वेता, शुभांगी, आँचल, मुस्कान, जूली, अनुष्का, खुशी, संध्या, पूनम, चाँदनी, राजनंदनी, पिंकी, निभा, नेहा, सौम्या, रिंकी, शालू, मधु, आरती, आँचल, श्रुति आदि को प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ नूतन कुमारी ने एनसीसी में उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

Most Popular

error: Content is protected !!