Tuesday, July 21, 2026
HomeBiharबेलागंज और चाकंद में चला वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से...

बेलागंज और चाकंद में चला वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से ₹9,500 जुर्माना वसूला

बेलागंज।सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को बेलागंज एवं चाकंद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बेलागंज थाना गेट के समीप अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 4,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। वहीं, चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गुमटी के पास भी प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ-साथ आवश्यक कागजातों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 5,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!