Tuesday, July 21, 2026
HomeBiharचाकंद पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले के एक और नामजद अभियुक्त की...

चाकंद पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले के एक और नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी


बेलागंज।चाकंद थाना पुलिस ने कांड संख्या 104/26 में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए गया भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भीमा चौधरी उर्फ भीम चौधरी, पिता जगदेव चौधरी, निवासी ढीबरा टोला, बिथोशरीफ, थाना चाकंद, जिला गया के रूप में हुई है। चाकंद प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि कांड संख्या 104/26 में दर्ज प्राथमिकी के तहत पुलिस लगातार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भीमा चौधरी उर्फ भीम चौधरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए गया भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में वादी द्वारा कुल 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस इससे पहले भी इस कांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कांड के सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!